Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डंडों से पीटकर विवाहिता की हत्या के मामले में यूपी में पति, जेठ और जेठानी को हुई उम्रकैद

short by shashank mishra / on Saturday, 25 September 2021
बहराइच (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने 2014 में एक विवाहिता की हत्या के मामले में उसके पति, जेठ और जेठानी को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर ₹30,000-₹30,000 का जुर्माना भी लगाया है। मृतका के पिता ने एफआईआर में आरोप लगाया था कि कुल्हाड़ी, फावड़ा व डंडे से हमला कर बेटी की हत्या की गई थी।